कामठी :- दिवंगत दिक्षित दाहत के परिवार के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा परिवार के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्यामकुमार बर्वे के प्रयासों से समाज कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग की ओर से ₹8.5 लाख की आर्थिक सहायता राशि दाहत परिवार के बैंक खाते में जमा कराई गई।
इसके साथ ही दिवंगत दिक्षित दाहत की बहन दिव्या दाहत को शासकीय नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे परिवार को भविष्य में आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशी तिलगुटे, विभागीय अधिकारीगण तथा माजी नगराध्यक्ष शकूर नागानी उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
दाहत परिवार ने इस सहायता के लिए सांसद श्यामकुमार बर्वे, समाज कल्याण एवं सामाजिक न्याय विभाग तथा सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।







