नागपुर :- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण के विरोध में अनुसूचित जाति एकता समिति की ओर से आरक्षण के जनक राजर्षी शाहू महाराज की जयंती पर 26 जून को मुंबई स्थित मंत्रालय पर महामोर्चा निकाला जाएगा। समिति ने रविवार को आयोजित पत्र परिषद में बताया कि, इस आंदोलन में राज्य भर से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे, जबकि नागपुर से ही 10 हजार से अधिक लोगों के मुंबई पहुंचने की संभावना है। पत्र परिषद अरुण गाडे, पद्माकर गणवीर, दिनेश अंडरसहारे, सुनिल सारिपुत्त, प्रा. राहुल मून, शामराव हाडके, राजेंद्र गणवीर, रवि पोथारे, राजेश ढंगरे, मुकुंद मेंढे, करुणकुमार कांबले | उपस्थित थे।








