spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सेंधमारी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- अपराध शाखा की यूनिट क्रमांक 4 की टीम ने श्रीनगर स्थित दर्शन कॉलोनी में हुई सेंधमारी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 लाख 40 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम चेतन मनोज बुराडे (24), निवासी नंदनवन झोपड़पट्टी, नागपुर निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश जानबाजी आकरे (62), निवासी प्लॉट नंबर 90, श्रीनगर, दर्शन कॉलोनी, गत 1 जून से 7 जून के बीच परिवार सहित द्वारका और सोमनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखी 45 हजार रुपये नकद राशि तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 1 लाख 31 हजार 800 रुपए का माल चुरा ले गए। मामले में नंदनवन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। समानांतर जांच के दौरान अपराध शाखा की यूनिट 4 के दस्ते के पुलिस निरीक्षक बाबूराव राउत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केडीके कॉलेज के पास मैदान में निगरानी रखकर आरोपी चेतन बुराडे को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने के गहने बरामद हुए। पूछताछ में उसने सेंधमारी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जब्त माल सहित आरोपी को नंदनवन पुलिस के हवाले कर दिया है।

Popular Articles