सांगली :- पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला अभी ताजा ही है कि सांगली जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से कर दी. चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने झूठी कहानी भी रची लेकिन पुलिस को शक होने पर जांच का रुख बदला गया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पल्लवी सर्जे और उसके प्रेमी दीपक आजमाने के रूप में हुई है, जबकि मृतक का नाम आनंदा सर्जे है. आनंदा एक कपड़ा दुकान में काम करता था. उसी दुकान में दीपक भी नौकरी करता था. इसी दौरान दीपक और आनंदा की पत्नी पल्लवी के बीच प्रेम संबंध बन गए.








