spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर जिले में 55.2 मिमी औसत वर्षा

–  रामटेक और पारशिवनी में सबसे अधिक बारिश

नागपुर :- नागपुर जिले में बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक औसतन 55.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जुलाई माह की प्रगतिशील वर्षा 57.0 मिमी तक पहुंच गई है, जो सामान्य वर्षा का 18.7 प्रतिशत है।

तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार रामटेक में सबसे अधिक 85.1 मिमी तथा पारशिवनी में 84.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नरखेड़ में 75.9 मिमी, काटोल में 61.8 मिमी, कामठी में 59.2 मिमी, नागपुर शहर में 54.2 मिमी, कलमेश्वर में 54.0 मिमी, सावनेर में 53.7 मिमी, नागपुर ग्रामीण में 52.6 मिमी, हिंगना में 50.6 मिमी, मौदा में 47.8 मिमी, कुही में 46.6 मिमी, उमरेड में 41.7 मिमी तथा भिवापुर में सबसे कम 21.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में लगातार हो रही बारिश से जलाशयों और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने लगा है। वहीं किसानों को खरीफ फसलों की बुआई और फसल वृद्धि के लिए इस वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Popular Articles