spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘आपली बस’ और स्कूल वैन की भिड़ंत, 4 छात्र घायल

– नागपुर में सुबह के समय पंचशील चौकपर हादसा

नागपुर :-  शहर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंचशील चौक पर तेज रफ्तार ‘आपली बस’ ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में वैन में सवार चार स्कूली छात्र घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन पत्रकार भवन की ओर से कैनाल रोड की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान पंचशील चौक पर तेज गति से आ रही ‘आपली बस’ और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे छात्र अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की सहायता की। घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles