spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पीएम मोदी राजस्थान को देंगे ₹1 लाख करोड़ की सौगात

– पचपदरा रिफाइनरी और मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक क्या बदलेगा?

जयपुर :- राजस्थान के बालोतरा में शनिवार (4 जुलाई) को देश को पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी मिलेगी. पचपदरा रिफाइनरी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. ना सिर्फ रिफाइनरी, बल्कि मेट्रो और एयरपोर्ट के लिहाज से भी राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा. पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे. सुबह 10:30 बजे जोधपुर वायुसेना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां पुराने टर्मिनल से ई-कार्ट के जरिए नए टर्मिनल तक जाएंगे. जानिए पीएम मोदी के दौरे से राजस्थान को क्या कुछ मिलने वाला है.

पचपदरा रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान की ना सिर्फ तस्वीर बदलेगी, बल्कि देश के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है. इस परियोजना की शुरुआत 22 सितंबर 2013 को हुई. तब करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली रिफाइनरी का शिलान्यास किया गया था. इसके बाद 2017 में नया वित्तीय मॉडल तैयार किया गया, जिसमें हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी तय हुई. तब इसकी लागत बढ़कर 43,129 करोड़ रुपये हो चुकी थी. कोविड-19 और अन्य कारणों से काम भी प्रभावित हुआ, लेकिन करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत के साथ प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया.

41 लंबे मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेगा जयपुर

इस मौके पर जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास भी होगी. परियोजना की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रुपये से अधिक है. प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा और वीकेआईए को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे शहर का मेट्रो नेटवर्क अधिक एकीकृत और आधुनिक बनेगा.

Popular Articles