spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सक्करदरा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार

– पुलिस ने किया 444 ग्राम गांजा जब्त

नागपुर :- नागपुर के सक्करदरा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानी भोसलेनगर, भांडे प्लॉट निवासी विजय देवानंद ताजने (26) के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सक्करदरा तालाब गार्डन के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 73 प्लास्टिक पाउच में पैक कुल 444 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रमेश खुणे और मनोज पवार के मार्गदर्शन में पीएसआई महेश पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र नितनवरे, किशोर हाते, दीपक रोहने, संदीप लोलुसरे और शरदसिंह टेंभरे की टीम ने की।

Popular Articles