spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

13 मिनट में अर्जेंटीना का करिश्मा, मिस्र को 3-2 से हराया

– 0-2 से पिछड़ने के बाद मेसी सहित 3 खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में दागे गोल

अटलांटा :- डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अटलांटा में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन अंतिम 13 मिनट में तीन गोल दागकर उसने यादगार जीत दर्ज की।

मिस्र ने मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की। 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भी मिस्र ने दबाव बनाए रखा और दूसरा गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से पीछे धकेल दिया। अर्जेंटीना ने लगातार हमले किए, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने कई बेहतरीन बचाव किए। हालांकि, मैच के अंतिम चरण में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की। 79वें मिनट में रोमेरो ने पहला गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद 83वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी ने गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। फिर इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में फर्नांडीज ने निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की रोमांचक जीत दिला दी। विश्व कप इतिहास में यह पहला अवसर है जब अर्जेंटीना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद कोई मुकाबला जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। मेसी ने इस मैच में टूर्नामेंट का अपना आठवां गोल किया और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। विश्व कप में उनके कुल गोलों की संख्या 21 हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप के नौ अलग-अलग मैचों में गोल करने का अपना रिकॉर्ड भी और मजबूत किया। जीत के बाद मेसी भावुक हो गए और मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अब अर्जेंटीना का सामना 12 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड से होगा। इसके साथ ही विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी आठ टीमों का फैसला हो गया है।

क्वार्टर फाइनल से जुड़े प्रमुख तथ्य

• स्विट्जरलैंड 72 वर्षों बाद विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले उसने 1954 में अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

• मोरक्को लगातार दूसरे विश्व कप में नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है।

• क्वार्टर फाइनल में पहुंची मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक विश्व कप का खिताब नहीं जीता है।

Popular Articles