spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गांजे के साथ आरोपी अरेस्‍ट

नागपुर,संवाददाता :-  कलमना पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान डी.बी. टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.645 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 20.973 किलोग्राम व्यावसायिक मात्रा का गांजा जब्त किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, थाना कलमना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क) एवं 20(ब)(2)(ब) के अंतर्गत मामला दर्ज है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी रिंकू सुरेश राजपूत से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 8 जुलाई 2026 को घटनास्थल के पास काली माता मंदिर के समीप एक खुले मैदान की बाउंड्री के पास झाड़ियों में गांजे से भरी एक बोरी छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो पंचों की उपस्थिति में छापेमारी कर 3.645 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। इस बरामदगी के बाद मामले में कुल जब्त गांजे की मात्रा 20.973 किलोग्राम हो गई है, जो व्यावसायिक (कमर्शियल) श्रेणी में आती है। इसके चलते आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(ब)(2)(क) के तहत भी प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles