नागपुर :- पांचपावली थाना क्षेत्र में एक 39 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ईश्वर पुण्डलिक साहारे(52) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 10 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7.30 बजे वैशाली नगर स्थित गार्डन के पास सार्वजनिक शौचालय के बाहर हुई। शिकायतकर्ता महिला मॉर्निंग वॉक के दौरान शौचालय गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, जिससे महिला घबरा गई और उसके मन में लज्जा उत्पन्न हुई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पांचपावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




