spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोदाम में चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- कोराडी थाना क्षेत्र में स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामले में कोराडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपियों के गोदाम में घुसने के बावजूद कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, फरियादी मयूर श्रावण भुजाडे (35), निवासी बजरंग नगर, बोखारा, एक निजी सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की देर रात वह अपने सहकर्मी प्रमोद राठौड़ के साथ कोराडी पावर प्लांट परिसर में पैदल पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेनिंग सेंटर के गोदाम की ओर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। जब दोनों मौके पर पहुंचे तो कुछ युवक उन्हें देखकर घबराकर वहां से भागने लगे। इसके बाद फरियादी ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। अधिकारियों के साथ गोदाम की जांच करने पर मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गोदाम के अंदर प्रवेश कर चुके थे, लेकिन वहां से किसी भी प्रकार का सामान चोरी नहीं कर सके। शिकायत दर्ज होते ही कोराडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पहचान परेड के दौरान फरियादी ने तीनों की पहचान की पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ रहमान खान (26), तबरेज़ खान उर्फ इसराईल खान (20) और शोएब रशीद खान (23) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जयभीम नगर, महादुला के निवासी हैं। कोराडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles