spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मामला दर्ज

– इथेनॉल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

नागपुर :- इथेनॉल को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम का कथित तौर पर गलत संदर्भ देकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में नागपुर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नागपुर भाजपा सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष शिशिर अरुण त्रिपाठी की शिकायत पर की गई।

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी मनीष कश्यप समेत देसी बॉयज, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाते के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो अपलोड किए, जिनमें इथेनॉल नीति को लेकर भ्रामक दावे किए गए। साथ ही कथित रूप से ऐसे तरीके बताए गए, जो अवैध गतिविधियों और कानून के उल्लंघन को बढ़ावा देने वाले थे। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में केंद्रीय मंत्री गडकरी की इथेनॉल संबंधी नीति का गलत अर्थ प्रस्तुत किया गया, लोगों की प्रतिक्रियाओं के माध्यम से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तथा समाज में भ्रम और अशांति फैलाने की कोशिश की गई। साइबर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में मंत्री गडकरी का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उनके नाम का उपयोग केवल वीडियो के संदर्भ में किया गया था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.