spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रहमान बने दपूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

नागपुर :- शेख समी उर रहमान ने दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पद भार डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव से ग्रहण किया। पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है। शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं। रहमान इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। रहमान भारतीय रेलवे परिचालन सेवा के 2015 बैच के अधिकारी हैं। पदस्थापना के पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे सहायक परिचालन प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Popular Articles