spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना और स्पेन फाइनल में

– 19 जुलाई को होगी खिताबी भिड़ंत

अटलांटा :- मौजूदा फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 जबकि स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बनाई और 85वें मिनट तक आगे रहा। इसके बाद अर्जेंटीना ने अंतिम क्षणों में मैच का रुख पलट दिया। 86वें मिनट में लियोनेल मेसी के असिस्ट पर एंजो फर्नांडेज ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व कप फाइनल में जगह बनाई। मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर जीत सुनिश्चित की। अब 19 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Popular Articles