spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

6 साल बाद जर्जर इमारत पर चलेगा बुलडोजर

– आज मनपा की कार्रवाई, पुलिस सुरक्षा में होगा ध्वस्तीकरण

नागपुर :- शहर के मंगलवारी जोन अंतर्गत मौजा-भिलगांव के गोधनी चौक स्थित एक अत्यंत जर्जर इमारत को आखिरकार छह वर्ष बाद शुक्रवार को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने पुलिस बंदोबस्त की मांग की है।

मनपा के अनुसार, यह इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है और आसपास के लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 264 के तहत वर्ष 2020 में ही संपत्ति धारक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो भवन खाली कराया गया और न ही उसे हटाया गया। मनपा ने अब इमारत को गिराने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवारी जोन के सहायक आयुक्त ने सदर पुलिस स्टेशन से तीन महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मियों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।

प्रशासन ने भवन से जुड़े संपत्ति धारक और किरायेदारों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए तत्काल इमारत खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जर्जर भवन के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित व्यक्तियों को जिम्मेदार माना जाएगा।

Popular Articles