spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कार का शीशा तोड़ पैसों से भरा बैग ले उड़ा

– 80 हजार रुपये की लूट, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

नागपुर :- तहसील थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सचिन कुंभालकर गुरुवार सुबह अपने घरेलू कार्य से सेवा सदन बिल्डिंग के पास एक दुकान पर गए थे। उन्होंने अपनी कार क्रमांक एमएच 31/ सीएन 3083 की पिछली सीट पर बैग रखा था, जिसमें 80 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सुबह करीब 8:30 बजे एक अज्ञात युवक कार के पास पहुंचा। उसने कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ा और कुछ ही सेकंड में बैग लेकर मौके से फरार हो गया। काम निपटाकर जब कुंभालकर वापस कार के पास पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध युवक कार का शीशा तोड़कर बैग ले जाते हुए दिखाई दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Popular Articles