spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की समीक्षा बैठक

– पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका, नागपुर सुधार प्रन्यास, नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय, नागपुर जिला परिषद तथा ग्रीन फाउंडेशन, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प को लेकर शुक्रवार 17 जुलाई को शाम 5 बजे कविवर्य सुरेश भट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में नागपुर शहर में 5 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख पौधे लगाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी-वखरे, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, नागपुर सुधार प्रन्यास के अध्यक्ष संजय मीना, नगर आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नागपुर, बूटीबोरी, हिंगना तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति, शहर के प्रमुख विद्यालयों के ट्रस्टी, चिकित्सक, ठेकेदार संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। नागपुर महानगरपालिका ने सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही जिन संस्थाओं की ओर से पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाने हैं, उनसे भी इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.