spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ताजबाग में आज आल इंडिया मुशायरा

 – शायर इमरान प्रतापगढ़ी होंगे मुख्य आकर्षण 

नागपुर :- हज़रत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स शरीफ के मौके पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के तत्वावधान है ताजबाग में शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को भव्य ‘ऑल इंडिया मुशायरा’ का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य आकर्षण देश के मशहूर शायर एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शामिल होंगे. वे अपनी रचनाओं से मुशायरे में शमा बांधेंगे. कार्यक्रम में अपनी मखमली आवाज़ और जज्बाती कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे. मुशायरा कार्यक्रम बरोज जुमा (शुक्रवार) को रात 9 बजे से दरबार ताज़ आबाद, शरीफ के भव्य शामियाने में आयोजित होगा. इस मुशायरे में देश के कोने-कोने से नामचीन शायर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से शायर हाशिम फ़ीरोज़ाबादी, हामिद भुसावली, आरिफ़ सैफ़ी, मोहन मुन्तज़िर, अफ़ज़ल इलाहाबादी, शबीना अदीब, सबा बलरामपुरी और सरिता जैन अपने बेहतरीन कलाम पेश करेंगे.

हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र जिवकार, ट्रस्टी हाजी फारुक बावला, ट्रस्टी खादिम इमरान ताजी, ट्रस्टी मुस्तफ़ाभाई टोपीवाला, ट्रस्टी गजेन्द्रपाल सिंह लोहिया ने सभी लोगों से मुशायरे में शामिल होने का आह्वान किया है. ट्रस्ट ने इस भव्य आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है. ट्रस्ट की जानिब से ताजबाग़ में बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है. रोजाना देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. उर्स में सुरक्षा की दृष्टी से कड़े इंतजाम किये गए है. जायरीनों की सहूलियत के दरगाह के समक्ष पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया गया है.

Popular Articles