spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पैसों के लेनदेन में चाकू से किया हमला

– एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

नागपुर :- यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक अपराधी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल को कट मारकर युवक को सड़क पर गिराया और इसके बाद चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शेख इकराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घायल सैयद इरशाद का दो दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर शेख इकराम से मोबाइल फोन पर विवाद हुआ था। इसी विवाद की रंजिश में बीती रात इरशाद अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से माजरी पुलिया परिसर से जा रहा था। इसी दौरान शेख इकराम और उसके दो साथियों ने उसकी बाइक को कट मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से इरशाद की पीठ, छाती और बगल पर वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल इरशाद को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशोधरा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर शेख इकराम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इकराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल इरशाद और आरोपी इकराम पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज बताया जा रहा है। दोनों को नशे की लत होने की बात भी सामने आई है। इसी वजह से पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles