spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बाथरूम की खिड़की से नहाती युवती को झांका

– पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :- गिट्टी खदान थाना क्षेत्र में एक युवती की निजता भंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बाथरूम की खिड़की से युवती को उस समय झांककर देखा, जब वह स्नान कर रही थी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय युवती अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी मिलिंद कालिदास थुल (38) बाथरूम की खिड़की से झांककर उसे देखने लगा। युवती की नजर आरोपी पर पड़ते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना से युवती को मानसिक परेशानी और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

बाद में पीड़िता ने गिट्टी खदान पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles