spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर को दो नई नियमित ट्रेनें

– हिसार-तिरुपति और रीवा-चर्लापल्ली स्पेशल अब स्थायी सेवा में

नागपुर :- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने नागपुर होकर चलने वाली हिसार–तिरुपति–हिसार स्पेशल एक्सप्रेस और रीवा–चर्लापल्ली (हैदराबाद)–रीवा स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें साप्ताहिक रूप से चलेंगी। यात्रियों से मिले बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04717/04718 हिसार–तिरुपति–हिसार स्पेशल को 25 जुलाई से ट्रेन संख्या 14723/14724 के रूप में स्थायी रूप से संचालित किया जाएगा।

14723 हिसार–तिरुपति एक्सप्रेस 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:10 बजे हिसार से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

14724 तिरुपति–हिसार एक्सप्रेस 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार रात 11:10 बजे तिरुपति से रवाना होकर तीसरे दिन रात 10:40 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन जयपुर, कोटा, उज्जैन, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, गुडूर और रेनीगुंटा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे।

रीवा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस भी होगी नियमित:

ट्रेन संख्या 20158/20157 रीवा–चर्लापल्ली (हैदराबाद)–रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसके नियमित संचालन की उद्घाटन तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।

20158 रीवा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार दोपहर 12:10 बजे रीवा से रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:45 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी।

20157 चर्लापल्ली–रीवा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार शाम 5:00 बजे चर्लापल्ली से रवाना होकर मंगलवार शाम 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

यह ट्रेन सतना, कटनी, सागर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, आमला, पांढुर्ना, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल और काजीपेट सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों को यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और बेहतर यात्री संख्या को देखते हुए नियमित सेवा का दर्जा दिया गया है, जिससे नागपुर सहित मध्य भारत के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.