– गिट्टीखदान पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
नागपुर :- गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक महिला की निजता भंग करने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने बाथरूम की खिड़की से झांककर महिला का मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय महिला अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी मयुर अशोकराव पांडे (30) कथित तौर पर बाथरूम की खिड़की का कांच थोड़ा हटाकर महिला को देखने लगा। आरोप है कि उसने अपने मोबाइल फोन से महिला का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। महिला को आवाज सुनाई देने पर संदेह हुआ और उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने गिट्टीखदान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





