spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार ढही, मुख्य सड़क हुई लबालब

नागपुर :- मंगलवार को हुई मुशलाधार बारिश ने नागपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से पानी में डूब गया। एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से लेकर यात्रियों के आवागमन परिसर तक जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। बारिश की वजह से सोनेगांव वाले छोर पर एयरपोर्ट की दीवार तक ढह गई। वहीं, एयरपोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया भी तालाब में तब्दील नजर आए। इतना ही नहीं सीआईएसएफ कार्यालय मार्ग, कार्गो ऑफिस के आसपास भी जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। इन सबके बीच यात्रियों को टर्मिनल परिसर तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का समाना करना पड़ा। इसके अलावा एयरपोर्ट से बाहर आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर पानी निकासी की समस्या को लेकर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। निकासी का काम नहीं होने की वजह से बारिश का पानी एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग के अलावा परिसर में जगह जगह जमा रहा जिससे अंतरराष्ट्रीय विमानतल के मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार कई जगहों से कमजोर होती दिख रही है। दीवार पानी में दबी नजर आई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.