spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वैशाली नगर में टायर गोदाम में भीषण आग

– लाखों का माल जलकर राख, समीप की दुकान भी चपेट में  

नागपुर :- शहर के वैशाली नगर स्थित एक टायर गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान भी आ गई, जिससे वहां रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:50 बजे वैशाली नगर श्मशान घाट के सामने स्थित नागपुर टायरवाला के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें पास स्थित सुल्तान प्लाईवुड एंड हार्डवेयर की दुकान तक पहुंच गईं, जिससे दुकान में रखा माल भी नुकसानग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की अन्य दुकानों व इमारतों तक फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles