नागपूर :- आगामी 1 अगस्त 2026 शनिवार को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ की कुलगुरु डॅा. मनाली क्षीरसागर की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न होगा। कवि एवं गीतकार अनिल शेंडे की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। गोकुलपेठ स्थित डॅा. हेडगेवार रक्तपेढी़ के अनंतराव भिड़े सभागार में शाम 6 बजे यह समारोह होगा । नवीन कार्यकारिणी में डॉ . वृषाली शिलेदार सचिव, विनोद जोशी उपाध्यक्ष, विनोद देशमुख कोषाध्यक्ष, प्रवीण मुले एवं गजानन देशपांडे सहसचिव तथा अशोक पत्की, अँड सचिन नारळे, माधवी भूत, जयदेव धांडे, महेश वाबगावकर, शिव शाहू, अरुण केदार सदस्य चुने गए हैं । अध्यक्ष अनिल शेंडे एवं निवर्तमान अध्यक्ष राजन भूत ने सन्मित्र सभा के सदस्यों एवं हित चिंतकों से समारोह में उपस्थिति की प्रार्थना की है।








