spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

1.125 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

– मादक पदार्थ विरोधी दस्ते की कार्रवाई, दो आरोपी फरार

नागपुर :- शहर की अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 125 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 38,125 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को देर रात अपराध शाखा की मादक पदार्थ विरोधी टीम भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुराने पारडी नाका स्थित सातपुते पान ठेला के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नसीमल सोसाइटी, गुलमोहर चौक, कलमना, नागपुर निवासी नाम मोहम्मद जावेद उर्फ दुर्गेश हीरालाल चौरसिया (23) बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके बैग से 1 किलो 125 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 28,125 रुपये है, बरामद हुआ। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त माल की कीमत 38,125 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा उसके साथी चंद्रनगर, भांडेवाड़ी निवासी ललित श्रीवास्तव और ओमनगर, कलमना निवासी पप्पू श्रीवास्तव का है तथा वह आर्थिक लाभ के लिए इसकी बिक्री करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भांडेवाड़ी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी), 20 (बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त माल सहित आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भांडेवाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेंद्र दाभाडे, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) दीपक अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) वैभव जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक भारत क्षीरसागर के नेतृत्व में पुलिस हवलदार ज्ञानेश्वर भोगे, गणेश जोगेकर, पुलिस कांस्टेबल संतोष शेंदरे, नितिन राठौड़, धनराज मसराम, धनपत मंजरेते, चालक पुलिस कांस्टेबल राहुल पाटिल तथा महिला पुलिस हवलदार अनुप यादव की टीम ने की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.