spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रात में जगमगाएगा फुटाला का ‘बरगद’

– 15 मीटर ऊंचे कृत्रिम पेड़ पर दिखेंगी रोशनी और कहानियां

नागपुर :- शहर की पहचान बन चुकी फुटाला तालाब जल्द ही एक नए आर्कषण के साथ नजर आएगा। तालाब के बीचों-बीच करीब 15 मीटर ऊंचा और लगभग 30 मीटर लंबा कृत्रिम ‘बरगद’ तैयार किया जा रहा है। फिलहाल यह लोहे के विशाल ढांचे के रूप में दिखाई दे रहा है, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद रोशनी और आधुनिक तकनीक से सजा यह बरगद रात के समय आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

यह कृत्रिम बरगद केवल सजावट के लिए नहीं बनाया जा रहा है। यह फुटाला के प्रस्तावित म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट का प्रमुख हिस्सा होगा। फाउंटेन शो के दौरान रोशनी, संगीत और विभिन्न विजुअल इफेक्ट्स का केंद्र यही बरगद रहेगा। प्रोजेक्ट से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, बरगद को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि इसकी शाखाओं और जड़ों पर प्रोजेक्शन मैपिंग की जा सके। इसके जरिए रात में पेड़ पर अलग-अलग दृश्य, कहानियां और एनिमेशन प्रदर्शित किए जा सकेंगे। इससे फुटाला आने वाले पर्यटकों को केवल म्यूजिकल फाउंटेन ही नहीं, बल्कि रोशनी, संगीत और विजुअल इफेक्ट्स से तैयार एक अनूठा शो देखने को मिलेगा।

LiDAR तकनीक से होगी स्कैनिंग

करीब 15 मीटर ऊंचे और 30 मीटर लंबे इस कृत्रिम बरगद की संरचना काफी जटिल है। इसकी शाखाओं और जड़ों के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक लीडार तकनीक से स्कैनिंग की जाएगी। इससे प्रोजेक्शन मैपिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को अधिक सटीक तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

Popular Articles