spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भाजपा कैंडिडेट को 19,324 वोटों से हराया

– मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

पटना/भोपाल/अहमदाबाद :- बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनावों के परिणाम घोषित हो गए। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सूराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को शिकस्त दी, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर को 64,151 (49.23%) वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,827 (34.40%) वोट प्राप्त हुए। राजद की रेखा कुमारी 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड की संख्या को लेकर कुछ समय के लिए तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली।

दतिया में कांग्रेस की वापसी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया। घनश्याम सिंह को 66,757 (42.39%) और आशुतोष तिवारी को 60,741 (38.57%) वोट मिले। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव ‘मंडल’ को 22,527 (14.30%) वोट मिले, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय रहा।

मांजलपुर में भाजपा की एकतरफा जीत

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। अब घोषित परिणामों में बिहार में जन सूराज, मध्य प्रदेश में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं।

Popular Articles