spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘सावजी खाऊंगा तो एक महीने बीमार पड़ जाऊंगा’

– तुकाराम मुंढे के बयान पर विवाद, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

नागपुर :- खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मैं सावजी खाऊंगा तो एक महीने बीमार पड़ जाऊंगा।‘ इस बयान के बाद हलबा और कोष्टी समाज सहित कई नागपुरवासियों ने नाराजगी जताई है। फेसबुक, व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और एक्स पर मुंढे के बयान के जवाब में बड़ी संख्या में पोस्ट साझा की जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा कि सावजी केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि विदर्भ की पहचान और यहां की समृद्ध खाद्य संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। मुंढे के बयान के जवाब में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सबसे अधिक वायरल हो रही है। उसमें लिखा है, ‘तुकाराम मुंढे कहते हैं, सावजी खाऊंगा तो एक महीना बीमार पड़ जाऊंगा… और मैं अगर महीने में पांच बार सावजी नहीं खाऊं, तो बीमार पड़ जाऊंगा… चलो सावजी।‘

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, इस मामले को लेकर विभिन्न वर्गों में चर्चा का दौर जारी है।

Popular Articles