spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सात फेरों संग नई शुरुआत

– ट्रांसजेंडर अधिवक्ता और बैंक कर्मचारी ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

नागपुर :- प्रेम, समानता और सामाजिक स्वीकार्यता का संदेश देते हुए वर्धा की ट्रांसजेंडर अधिवक्ता शिवानी सुरकर और बैंक कर्मचारी नितिन सोलंके ने अपने चार वर्ष पुराने रिश्ते को विवाह के बंधन में बांध लिया। दोनों ने 31 जुलाई की रात अमरावती स्थित लाखनवाड़ी हिंदू मंदिर ट्रस्ट में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह किया।

जानकारी के अनुसार, शिवानी और नितिन की मुलाकात करीब चार वर्ष पहले हुई थी। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। विवाह से पहले दोनों ने 25 जून को वर्धा में विशेष विवाह अधिनियम (स्पेशल मैरिज एक्ट) के तहत अपने विवाह का पंजीकरण कराकर उसे कानूनी मान्यता दिलाई। इसके बाद परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पारंपरिक हिंदू विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह की वर्धा, अमरावती सहित पूरे विदर्भ में सराहना हो रही है। कई लोगों ने इसे सामाजिक स्वीकार्यता, समान अधिकार और समावेशिता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। शुभचिंतकों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।यह विवाह बदलते सामाजिक दृष्टिकोण का प्रतीक माना जा रहा है, जहां प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास को लैंगिक पहचान से ऊपर महत्व दिया जा रहा है।

Popular Articles