सचिन चौरसिया, रामटेक :- रामटेक, परशिवनी और मौदा तालुकों के किसानों की विभिन्न प्रलंबित मांगों को पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, और किसान संगठनों की संयुक्त उपस्थिति में शुक्रवार (ता.७) को सुबह ११ बजे लंबे हनुमान मंदिर से तहसील कार्यालय तक ‘शेतकरी जन आक्रोश मोर्चा’ निकाला जाएगा। इस मोर्चा में धान किसानों के लिए ५०,००० रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस, पेंच नहर की नियमित सिंचाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बिजली बिलों में राहत, त्रुटियों को दूर करते हुए फसल बीमा का समय पर मुआवजा और जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमेश करामोरे, देवेंद्र गोडबोले, दयाराम भोयर, राजू हटवार, राहुल वानखेड़े, ओमप्रकाश काकडे आदि उपस्थित थे।








