spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

1 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

– शहर में 75 हजार राष्ट्रीय ध्वज बाटेंगे, मनपा का कार्यक्रम

नागपुर :-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका की ओर से इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान 1 से 17 अगस्त तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।

मनपा द्वारा अभियान के तहत शहरवासियों को 75 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे। ध्वज वितरण में मनपा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। महाराष्ट्र शासन के नगरपरिषद प्रशासन संचालनालय के 27 जुलाई 2026 के पत्र के आधार पर मनपा ने अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

8 अगस्त: कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में दिनभर ‘तिरंगा वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी। 9 अगस्त: सुबह 8 बजे बाजीप्रभु चौक से लाल बहादुर शास्त्री चौक तक तिरंगा रैली। 10 अगस्त: सुबह सुरेश भट सभागृह में बड़े आकार की तिरंगा रंगोली।10 अगस्त: शाम 7.30 बजे वंदे मातरम् उद्यान, बजरीया में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम। 13 अगस्त: सुबह 8 बजे रा.पे. समर्थ स्टेडियम, चिटणीस पार्क में ‘वंदे मातरम्’ आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम। 15 अगस्त: दोपहर 12 बजे सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी होने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश देने की अपील की है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.