spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कार से हो रही थी गांजे की तस्करी

– 2.43 किलो माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- कलमना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार से 2.43 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और कार सहित कुल 4.60 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान हस्तिनापुर से भीलगांव जाने वाले मार्ग पर एक कार क्रमांक एमएच-43/ एएफ-9664 संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन के पास पहुंचकर पूछताछ की तो कार में सवार दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर पंचों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी एक बोरी से 2.43 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कपिल नगर निवासी अतीक रफीक खान (33) तथा सन्यालनगर, टेकानाका निवासी अमित विनायक मानकर (37) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक मोबाइल फोन और कार सहित कुल 4.60 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Popular Articles