spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

करंट लगने से युवक की मौत

– बिजली के खंभे पर काम करते समय हादसा

नागपुर :- जिले के विहिरगांव स्थित शिवाजी चौक परिसर में 8 जुलाई की शाम करीब 4 बजे बिजली के खंभे पर काम कर रहे 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रज्ज्वल मनोज भोसले के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रज्ज्वल करीब 20 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महावितरण के सहायक अभियंता राहुल सिंह छप्परघरे और टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में खंभे पर लगी एलटी बिजली लाइन, सर्विस वायर और स्ट्रीट लाइट की वायरिंग में विद्युत प्रवाह संबंधी गड़बड़ी पाए जाने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल प्रज्ज्वल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महावितरण विभाग की ओर से घटनास्थल का पंचनामा पूरा कर लिया गया है। घटना की जांच जारी है। हुडकेश्वर पुलिस भी मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles