spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नंदनवन में कैसीनो मशीनों से जुआ खेलते 6 गिरफ्तार

– हसनबाग चौक के पास लॉटरी-गेम पार्लर पर पुलिस की छापेमारी

नागपुर :- नंदनवन पुलिस ने हसनबाग चौक, कब्रिस्तान के पास स्थित लॉटरी एवं गेम पार्लर में कैसीनो मशीनों के जरिए जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नकदी, कंप्यूटर, कैसीनो मशीन समेत कुल 2 लाख से अधिक का माल जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच नंदनवन पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हसनबाग चौक, कब्रिस्तान के पास स्थित लॉटरी व गेम पार्लर में कैसिनो मशीनों के माध्यम से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैयद मोहम्मद मुसव्वीरुद्दिन सलामुद्दीन सैयद काजी (23), अब्दुल सलमान अब्दुल सलाम (34), अब्दुल अजीम अब्दुल रहीम (34), मोहम्मद अकरम मोहम्मद बैतुल्ला (45), काशीनाथ दादाजी येवले (47) और मदन काशीनाथ बडगे (56) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग कंपनियों की 7 कैसीनो मशीनों के माध्यम से पैसों की बाजी लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते हुए पाए गए।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3,260 नकद, 2 कंप्यूटर, 7 कैसीनो मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 2, 00, 260 बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दुकान मालिक अभिषेक नामक व्यक्ति की मदद से उक्त स्थान पर कैसीनो जुआ खेल रहे थे। मामले में नंदनवन पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Popular Articles