spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा, 5 लाख की ठगी

नागपुर :- सीताबर्डी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क करना 28 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने खुद को एक निजी आईटी कंपनी का डायरेक्टर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और प्रक्रिया व अन्य खर्चों के नाम पर युवक से अलग-अलग समय में कुल 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने सीताबर्डी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, सीताबर्डी थाना क्षेत्र निवासी सुमेश नरेंद्र पाटील (28) ने इंस्टाग्राम पर नौकरी से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के माध्यम से उसकी आरोपी से बातचीत हुई। आरोपी ने अपनी पहचान प्रेम कुमार (40) के रूप में बताते हुए खुद को आईटी कंपनी का डायरेक्टर बताया और युवक को कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी पाने की उम्मीद में सुमेश आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने नौकरी की प्रक्रिया, दस्तावेज और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग समय पर उससे रकम की मांग की। नौकरी मिलने की आस में पीड़ित ने आरोपी को कुल 5 लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। उसने सीताबर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles