spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नाबालिग बेटी से करवा रही थी देह व्यापार, मां गिरफ्तार

नागपुर :- कलमना थाना क्षेत्र के भगत नगर इलाके में नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को एक किराए के मकान में देह व्यापार संचालित किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, बोगस ग्राहक ने महिला से संपर्क किया, जिसके बाद 1,500 रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद जैसे ही नाबालिग किशोरी को कमरे में भेजा गया, सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह तथ्य सामने आने का दावा किया गया कि आरोपी महिला अपनी ही नाबालिग बेटी से देह व्यापार करवा रही थी। आरोपी महिला की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है और वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसका पति कलमना मार्केट में हमाली का काम करता है। महिला के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से एक अन्य महिला भी मिली, जिसे आरोपी की बहन बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग समेत दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, नाबालिग पीड़िता के मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.