spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के मामले उजागर

– पांचपावली पुलिस ने की कार्रवाई

नागपुर :- पांचपावली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई में कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को रात 1 बजे से सुबह 10.15 बजे के बीच टेका ग्राउंड परिसर में रहने वाले तेहसिम रजा दानिश अहमद रजा (25) ने अपनी काले रंग की एक्सट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 49 सीआर 9118 को घर के सामने लॉक कर खड़ा किया था। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर पांचपावली थाने में चोरी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर मिली पुख्ता जानकारी पर जाल बिछाकर चिराग अली चौक, टेका नई बस्ती, पांचपावली, नागपुर निवासी मोहम्मद फैजान अंसारी शकील अंसारी (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। आगे की पूछताछ में आरोपी ने पांचपावली थाना क्षेत्र से दो अन्य वाहन चोरी करने की भी कबूली दी। पुलिस ने उसके कब्जे से काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमएच 49/ बीएच 8672 और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 31/ सीई 6237 बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन वाहन, जिसकी कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये है, जब्त किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रभाग) विनीता शाहू, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-3) राहुल मदने तथा सहायक पुलिस आयुक्त (लकड़गंज विभाग) शिवप्रसाद पारवे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध पुरी, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन भोंडे तथा पुलिसकर्मियों विनोद समदुरे, फईम खान, प्रवीण वावरकर, गगन यादव, रूपेश सहारे और शहनवाज मिर्जा ने की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.