– सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
नागपुर :- जंगल में जीवन और संघर्ष का एक दुर्लभ दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उमरेड-पवनी-करहंडला बाघ अभयारण्य का बताए जा रहे वीडियो में राष्ट्रीय पशु बाघ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ ही पलों का यह दृश्य कैमरे में कैद होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में नजर आता है कि बाघ जंगल में मोर पर घात लगाकर हमला करता है और उसे दबोच लेता है। अचानक हुए इस हमले से मोर को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। देखते ही देखते बाघ उसे अपना शिकार बना लेता है। दावा किया जा रहा है कि मोर का शिकार करने वाली बाघिन गोठनगांव क्षेत्र की चर्चित बाघिन एफ-2 है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





