spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गड्ढे से उछली गाड़ी, युवती को बस ने कुचला

नागपुर,संवाददाता :- कपिल नगर थाना क्षेत्र के कामठी रोड पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के गड्ढे में ई-बाइक उछलने से महिला का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। महिला सड़क पर गिर पड़ी और इसी दौरान पीछे से आ रही मनपा की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कलमना के वैष्णो देवी नगर निवासी अंजलि रविशंकर पांडे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अंजलि जरिपटका क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह ई-बाइक से काम पर जा रही थीं। सयोना पब्लिक स्कूल के सामने सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद अंजलि सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही मनपा की इलेक्ट्रिक बस ने उसे कुचल दिया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। एक तरफ का मार्ग बंद होने के कारण दूसरी तरफ से दोनों दिशाओं का यातायात संचालित हो रहा है। इसी मार्ग पर मौजूद गड्ढे के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। कपिल नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर मनपा बस चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.