spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अब नंबर टैग से पौधों की ‘हिफाजत’

– महापौर ने किया वैज्ञानिक पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका के ‘5 लाख पौधारोपण’ संकल्प को मजबूती प्रदान करते के लिए भोंगले चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से ‘भव्य वैज्ञानिक पौधारोपण अभियान 2026’ का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नागपुर की महापौर नीता ठाकरे के हाथों किया गया।

इस अवसर पर महापौर ठाकरे ने फाउंडेशन द्वारा अपनाई गई वैज्ञानिक एवं सुनियोजित पौधारोपण पद्धति की सराहना की। भाऊसाहब मुलक आयुर्वेद महाविद्यालय और के.डी.के. फार्मसी कॉलेज परिसर में आयोजित अभियान के दौरान कुल 100 पौधों का रोपण किया गया। प्रत्येक पौधे पर विशेष नंबर टैग लगाया गया, ताकि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की नियमित निगरानी की जा सके। अभियान के तहत आगामी तीन वर्षों तक पौधों के 100 प्रतिशत संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने नागपुर महानगरपालिका के आधिकारिक ‘एनएमसी प्लेज’ पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथियों का अभिनव एआई ऑडियो तकनीक के माध्यम से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भोंगले चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शालिग्राम भोंगले, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रीति भोंगले और सचिव यश भोंगले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर ठाकरे का फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष डॉ. प्रीति भोंगले ने शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। फाउंडेशन के संचालक दिलीप डेंगे का अध्यक्ष डॉ. शालिग्राम भोंगले ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भाऊसाहब मुलक आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज काले तथा के.डी.के. फार्मसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश वाधेर का फाउंडेशन के सचिव यश भोंगले ने भी पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधों का दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित नागपुर के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.