spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जोन-5 के सहायक आयुक्त की हो विभागीय जांच

– जोन सभापति सीमा ढोमणे का आरोप-बिलों में 3 करोड़ से अधिक का अंतर

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका के नेहरू नगर जोन क्रमांक-5 के सहायक आयुक्त के कामकाज पर सवाल उठाते हुए जोन सभापति सीमा ढोमणे ने उनकी विभागीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2026-27 के जोन बजट में वर्ष 2025-26 का 4 करोड़ 64 लाख 13 हजार रुपये का देयक दायित्व दर्शाया गया है, जबकि अब तक सभापति के समक्ष करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के ही बिल प्रस्तुत किये गये हैं। शेष करीब 3 करोड़ रुपये के कार्यों का विवरण और बिल उपलब्ध नहीं कराया गया है।

सीमा ढोमणे ने पत्रकार परिषद में आरोप लगाया कि इस संबंध में सहायक आयुक्त से कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया और पत्राचार भी किया गया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि देयक दायित्व और प्रस्तुत बिलों में बड़ा अंतर होने से मामले में आर्थिक अनियमितता की आशंका है। उन्होंने आगामी गणेश विसर्जन के लिए कृत्रिम विसर्जन टैंक की निविदा प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। ढोमणे के अनुसार, जोन समिति की बैठक लेकर लोकप्रतिनिधियों से चर्चा करने की मांग के बावजूद बैठक नहीं हुई और 21 लाख 96 हजार रुपये की निविदा जारी कर दी गई।

सीमा ढोमणे ने मनपा आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, 4 करोड़ 64 लाख 13 हजार रुपये के देयक दायित्व और वास्तविक बिलों की जांच करने तथा कृत्रिम विसर्जन टैंक की 21 लाख 96 हजार रुपये की निविदा प्रक्रिया की भी जांच करने की मांग की है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.