spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

खत्म हुआ पार्षद पांडे का बेमियादी अनशन

– 5 दिसंबर तक सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन

नागपुर :- गोधनी रोड से गोरेवाड़ा टॉवर रोड को उत्थाननगर से जोड़ने वाले अधूरे सड़क मार्ग का काम पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे द्वारा शुरू किया गया बेमियादी अनशन मंगलवार को सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। पांडे ने गोरेवाड़ा में अनशन शुरू किया था, जिसे गोधनी रोड, गोरेवाड़ा, उत्थाननगर और नर्मदा सोसाइटी के नागरिकों का समर्थन मिला।

मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे प्रन्यास के विभागीय अधिकारी संदीप राऊत, डफरे और किरण मंगेश तथा विधायक विकास ठाकरे अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों और विधायक ने 5 दिसंबर तक सड़क निर्माण का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पांडे ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। अनशन स्थल पर पार्षद मंजूषा चाचेरकर और स्नेहलता ठाकरे ने भी पहुंचकर पांडे की मांगों का समर्थन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी आंदोलन में सहभागिता कर सड़क का काम जल्द शुरू करने की मांग की। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, गोधनी-गोरेवाड़ा क्षेत्र में तेजी से आबादी बढ़ रही है और गोधनी रोड पर यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। गोरेवाड़ा टॉवर रोड को उत्थाननगर से जोड़ने वाला मार्ग पूरा होने से नागरिकों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा और गोधनी रोड पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.