रामटेक :- त्योहारों के दिंनो में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा शहर में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। यह अभ्यास नागपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के आदेश पर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
उपमंडल पुलिस अधिकारी रमेश बरकते और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार थोरात के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ढाल, लाठी और हेलमेट सहित दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, टीमों के बीच समन्वय और उपलब्ध उपकरणों के उचित उपयोग का अभ्यास किया गया। त्योहारों के मौसम में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तत्परता की जांच की गई।





