– तहसील की 25 ग्रापं में सामान्य और महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षण तय
सचिन चौरसिया,रामटेक :- नागपुर जिले में ग्राम पंचायतों के समाप्त हो रहे सरपंच पदों के लिए संशोधित आरक्षण की तहसीलवार घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर महिलाओं, पिछड़ा वर्ग (ना.मा.प्र.) और सामान्य प्रवर्ग के लिए सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।
रामटेक तहसील कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार रमेश कोलपे की उपस्थिति में आरक्षण के लिए ड्रा निकाला गया। इसके तहत 12 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य प्रवर्ग तथा 13 ग्राम पंचायतों में सामान्य महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण घोषित होने के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में आगामी चुनाव को लेकर इच्छुक उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
वर्गवार आरक्षण
सामान्य प्रवर्ग:
कांद्री, हिवरा बाजार, नवरगांव, मुसेवाड़ी, नगरधन, पंचाला (खुर्द), खुमारी, बोरी, भीलेवाड़ा, काचुरवाही, शीतलवाड़ी और सोनेघाट।
सामान्य महिला प्रवर्ग:
मांन्द्री, पथरई, आसोली, महादुला, मानापुर, पटगोवारी, मनसर, पिंडकापार (सोनपुर), किरनापुर, लोहडोंगरी, शिवनी (भोंडकी), हिवरा हिवरी और खैरी बिजेवाड़ा।





