– उदापुर में 410 एकड़ भूमि पर स्थापित परियोजना ग्रिड से जुड़ी
नागपुर :- महानिर्मिति द्वारा जिले की नरखेड़ तहसील के उदापुर में स्थापित 100 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्रकल्प को कार्यान्वित कर दिया गया। महानिर्मिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन बी. की उपस्थिति में परियोजना का शुभारंभ हुआ।
410 एकड़ भूमि पर स्थापित इस सौर ऊर्जा प्रकल्प से उत्पादित बिजली को वरुड-कलमेश्वर 220 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इसके लिए 13 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया गया है। परियोजना के शुरू होने के साथ ही महानिर्मिति की कुल सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता 1.4 गीगावाट से अधिक हो गई है।
इस परियोजना के लिए मेसर्स केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को डेवलपर नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर प्रकल्प संचालक राजेश पाटिल, कार्यकारी संचालक विवेक रोकड़े, गिरीश कुमारवार, विलास मोटघरे, महापारेषण के मुख्य अभियंता सतीश अणे, ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के नेगी, समाज हुसैन, नीतीश नाखले, महीपाल रेड्डी, सौरभ मित्तल सहित अन्य अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





