spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवती का यौन शोषण, डॉक्टर गिरफ्तार

नागपुर :- फेसबुक के जरिए 27 वर्षीय युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले डॉक्टर को सदर पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोणी बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा निवासी संजय सुधीर विश्वास (28) के रूप में हुई है। पीड़िता निजी क्षेत्र में नौकरी करती है। फेसबुक के माध्यम से उसकी संजय से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि इसी दौरान संजय ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे 1 से 23 सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग होटलों और अन्य स्थानों पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद पीड़िता ने संजय से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि उसने धमकाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच सदर पुलिस कर रही है।

Popular Articles