spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भाजपा का बड़ा दांव, कोहले मैदान में

– विप चुनाव: भाजपा के पुणे-नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक सीट के उम्मीदवार घोषित

नागपुर :- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। महायुति में चल रही खींचतान के बीच भाजपा ने पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार तय किए हैं।

भाजपा के तीन उम्मीदवार:

• पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. स्मिता योगेश जाधव

• नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सुधाकर कोहले

• पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: कौस्तुभ गावडे

अभिजीत वंजारी के खिलाफ सुधाकर कोहले

नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर कोहले को उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित ‘रामगिरी’ बंगले पर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी से होगा।

कौन हैं सुधाकर कोहले?

सुधाकर कोहले का राजनीतिक के साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में भी लंबा अनुभव रहा है। वे नागपुर महानगरपालिका में भाजपा के टिकट पर दो बार नगरसेवक चुने गए और पानी आपूर्ति सभापति की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिण-पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चतुर्वेदी को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया था। 2019 में विधानसभा का टिकट नहीं मिलने के वजूद वे पार्टी के साथ जुड़े रहे। 2024 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम नागपुर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

Popular Articles