spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चाकू लेकर घूम रहा युवक निकला ई-रिक्शा चोर

नागपुर :- कलमना थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी के ई-रिक्शा चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ। आरोपी चोरी के माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और छिपाने के लिए चोरी के ई-रिक्शा का इस्तेमाल करता था।

पुलिस के अनुसार, कलमना पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कलमना रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से करीब 500 रुपये कीमत का लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ ढोकू सुरेश निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के बाद चोरी के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में उसने ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के माल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और अलग-अलग स्थानों पर छिपाने के लिए उसने ई-रिक्शा चोरी किया था। पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया। मामले में कलमना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Popular Articles